
सामग्री
-चना दाल – 1 कप
– नमक स्वादानुसार
– प्याज – बारीक कटा हुआ
– तेजपत्ता – 2
– अदरक – 1/2 इंच
– दालचीनी पाउडर – 1/2 चम्मच
– इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
– मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
– नींबू का रस – 1/2 चम्मच
– सौंफ- 1/2 चम्मच
– धनिया पत्ता – 1 चम्मच
कश्मीरी स्टाइल चना दाल की विधि
– सबसे पहले चना दाल को धोकर करीब 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
– 1 घंटे बाद दाल को छानकर एक बर्तन में रखें। अब एक बर्तन में 3-4 कप
पानी को डालकर 10-15 मिनट तक नरम होने तक अच्छे से पका लीजिए।
– पेस्ट बनाने के लिए आप मिक्सर में अदरक, सौंफ, जीरा, दालचीनी, इलायची
, लौंग और काली मिर्च आदि सभी सामग्री को डालकर अच्छे से पेस्ट तैयार करें।
– इसके बाद आप तड़का तैयार करने के लिए गैस पर एक कढ़ाही रखें और तेल
डालकर गर्म करें।
– जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर 4-5
मिनट के लिए भून लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लें।
– इसके बाद तैयार किए गए पेस्ट को कढ़ाही में डालकर करीब 10-15 मिनट
तक अच्छे से पका लें। जब पेस्ट अच्छे से पक जाए तो उबली ही दाल को
डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लें और फिर गैस को बंद कर दें।
– गैस बंद करने के बाद दाल में ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर सर्व करें।