
PM Modi Bihar Visit LIVE जमुई में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार आए हैं। इस बार वह जमुई में एक विशाल जनसभा
को संबोधित कर रहे हैं । इस जनसभा में लाखों की संख्या में लोग मौजूद हैं। पीएम मोदी के मंच पर
बिहार के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं। इन नेताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय
कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद हैं। वहीं पोस्टर
में पशुपति पारस और चिराग पासवान साथ दिख रहे हैं। Lok Sabha Election 2024 Today
LIVE News: पीएम मोदी की जनसभा के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार
ने बताया कि पिछले चार दिनों से एसपीजी के अधिकारी और जिला प्रशासन की देखरेख में सभा
स्थल पर सतर्कता बरती जा रही है। प्रधानमंत्री के आगमन का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित है।
खैरा प्रखंड के बल्लोपुर नरियाना स्थित सभा स्थल पर तीन बड़े जर्मन हैंगर बनाए गए हैं।
Table of Contents
Toggleजमुई में पीएम मोदी पहुंचे मंच पर, पोस्टर में चिराग और पारस एक साथ
PM Modi in Jamui Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई में जनसभा को संबोधित करने के
लिए मंच पर पहुंच गए हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, सम्राट चौधरी
समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से दागे 5 सवाल
Tejashwi Yadav on PM Narendra Modi: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स
हैंडल पर पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने कहा कि कृपया रैली में यह बताने का कष्ट
करें कि 10 वर्षों में जमुई में कितने कारखाने लगवाए? 10 वर्षों में जमुई में केंद्र से कितना निवेश
आया? 10 वर्षों में जमुई को कौन सा बड़ा प्रॉजेक्ट दिया? 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने जमुई के
कितने युवाओं को नौकरी दी और 10 वर्षों में दो बार (2014, 2019) लोकसभा चुनाव प्रचार के
अलावा आप जमुई में कभी भी विकास कार्यों के लिए क्यों नहीं आए? तेजस्वी ने कहा है कि
आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुद्दों की बात कर बिहारवासियों को 10 वर्षों का हिसाब-किताब देंगे।
दोपहर 12 बजे शुरू होगा पीएम मोदी का भाषण
PM Modi Jamui Speech Hindi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण दोपहर
12 बजे शुरू होगा। लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद है। वहीं सीएम नीतीश कुमार और
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं।
पीएम मोदी के मंच पर इन नेताओं को मिलेगी जगह
Pm Modi Jamui Visit Live: पीएम मोदी के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, उपेंद्र
कुशवाहा, जीतन राम मांझी, जमुई से उम्मीदवार अरुण भारती मंच पर मौजूद रहेंगे। हालांकि,
चिराग के चाचा को जगह मिलेगी या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
जमुई में सभा स्थल पर पहुंचे CM नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी
प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में जमुई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट जमुई
के चौधरी खैरा हाई स्कूल के मैदान में उतर चुके हैं। यहां से वह सीधे मंच पर जाएंगे।
PM Modi Bihar Visit LIVE जमुई में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी के मंच पर उपेंद्र कुशवाहा को भी जगह मिलेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट
करते हुए कहा कि पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र काराकाट के सभी
कार्यक्रमों को स्थगित करके जमुई आ गया हूं। पुनः 6 अप्रैल से अपने क्षेत्र में जनता – जनार्दन के बीच हाजिर रहूंगा।