जानिए क्यों है खास और क्या है इस बार की थीम

जानिए क्यों है खास और क्या है इस बार की थीम
जानिए क्यों है खास और क्या है इस बार की थीम

 नई दिल्ली। आज दुनिया भर में विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस

(WTISD) मनाया जा रहा है। हर साल 17 मई को यह दिन अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार

संघ (आईटीयू) की स्थापना दिवस को रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें

कि इसकी स्थापना 17 मई 1969 को हुई थी। WTISD 2024 दुनिया भर में आई

उन डिजिटल चुनौतियों पर हाइलाइट करेगा, जिनका दुनिया ने सामना किया है।

इन संकटों में कोरोनोवायरस महामारी से लेकर चल रहे जलवायु संकट तक सभी

को शामिल किया गया है।

क्यों मनाया जाता है ये खास दिन

यह दिन दर्शाता है कि किस तरह से सरकारों और व्यवसायों को कई गंभीर डिजिटल

खतरों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की और यह सुनिश्चित किया कि समाज

में हर तरह की आवश्यक डिजिटल सेवाओं का एक्सेस हर किसी के पास हो। ऐसा

इसलिए है क्योंकि डिजिटल विभाजन को मैनेज करने के लिए तकनीक सबसे

कारगर है और इससे विकास को बढ़ावा मिल सकता है।इसके लिए सरकार और

व्यवसायों को डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश करना होगा और डिजिटल स्किल

को बेहतर बनाना के लिए डिजिटल साक्षरता पर ध्यान देना होगा।

जानिए क्यों है खास और क्या है इस बार की थीम

जैसा कि हम जानते हैं कि इस साल विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस

(WTISD) शुक्रवार, 17 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस बार की थीम ‘सतत

विकास के लिए डिजिटल नवाचार'(‘Digital Innovation for Sustainable

Development) है।आपको बताते चलें कि विश्व दूरसंचार दिवस पहली बार 1973

में मैलेगा-टोर्रेमोलिनोस, स्पेन में मनाया गया था। जैसा कि हम बता चुके है कि

यह आईटीयू की स्थापना और 1865 में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर

हस्ताक्षर करने के उपलक्ष्य में मनाया जातै है। फिर 2005 में सूचना और प्रौद्योगिकी

के महत्व पर जोर देने के लिए 17 मई को विश्व सूचना समाज दिवस के रूप में इसे

स्थापित करने का आह्वान किया और मार्च 2006 में महासभा ने एक प्रस्ताव को

स्वीकार किया जिसमें 17 मई को विश्व सूचना समाज दिवस के रूप मनाया जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »