
झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझती है
केजरीवाल ने भाजपा की ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ योजना की भी आलोचना की। उन्होंने अमित शाह पर
झुग्गीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी कहती है कि ‘जहां झुग्गी, वहां
मकान’, लेकिन ये नहीं बता रहे कि जहां झुग्गी, वहां इनके दोस्त और बिल्डर्स के मकान है। पूरी दुनिया
जानती है कि इनका एक ही दोस्त है, अपने दोस्त को देने के लिए इनकी झुग्गीवालों की ज़मीन पर बुरी
नज़र है।’केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की योजना झुग्गीवासियों की आवासीय जरूरतों
को पूरा किए बिना उनके कब्जे वाली जमीन पर कब्जा करने की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वे (भाजपा)
सभी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर देंगे और वहां रहने वाले लोगों की कोई चिंता किए बिना जमीन का
अधिग्रहण कर लेंगे।’केजरीवाल के साथ आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन भी थे, जो शकूर बस्ती निर्वाचन
क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं। जैन 2013, 2015 और 2020 में जीतने के बाद चौथी बार इस सीट से फिर
से चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।