
टाइट ब्रा पहनने से हो सकती हैं कई समस्याएं
गर्मियों में त्वचा में अधिक देर तक ब्रा का फैब्रिक चिपके रहने से आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता
है।अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्लड सर्कुलेशन में समस्या हो सकती है और खून का दौड़ान रुक सकता
है।टाइट ब्रा पहनने पर आपका शरीर कसता है, जिसके कारण आप ज्यादा देर तक कंफर्टेबल नहीं
रह पाएंगी और इसको ज्यादा देर तक नहीं पहन पाएंगी।टाइट ब्रा पहनने से साइड फैट भी बढ़ सकता
है, जो आपके बॉडी शेप को बिगाड़ने का काम कर सकता है।बता दें कि हर बॉडी टाइप, शेप और साइज
एक-दूसरे से काफी अलग होता है। ऐसे में न आप टाइट ब्रा चुनें और न ही ढीली ब्रा चुनें। बल्कि आपको
अपने शरीर को सही शेप देने के लिए और कंफर्टेबल महसूस करने के लिए सही फिटिंग वाली ब्रा चुननी
चाहिए।ब्रा के फैब्रिक के लिए आपको खिंचाव वाले और सॉफ्ट फैब्रिक का चुनाव करना चाहिए। यह न
सिर्फ आपके शरीर बल्कि त्वचा के लिए भी आरामदायक रहेगी।सही फिटिंग की ब्रा चुनने के लिए
आपको ऑफलाइन स्टोर जाना चाहिए। इससे आप 2-4 बार ट्रायल कर परफेक्ट फिटिंग वाली ब्रा ले
पाएंगी। वहीं ऑनलाइन में आपको ट्रायल का ऑप्शन नहीं मिलता है, इसलिए ऑनलाइन स्टोर से ब्रा
खरीदना अवॉयड करना चाहिए।