
बालों में तेल लगाते समय नहीं करनी चाहिए ये छोटी-छोटी गलतियां
कई बार लोग सोचते हैं कि अगर वे बहुत अधिक तेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे उन्हें कम
समय में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। बहुत ज़्यादा तेल लगाने
से आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं और फिर उन्हें धोना मुश्किल हो सकता है। आप हमेशा
अपनी बालों की लेंथ को ध्यान में रखते हुए ही तेल की मात्रा लें।यह सच है कि बालों के लिए
तेल बहुत अधिक फायदेमंद साबित होता है। लेकिन किसी भी चीज की अति क्षति का कारण
बनती है। ऐसा ही कुछ ऑयलिंग के साथ भी है। जब आप अपने बालों पर हर दिन तेल लगाना
शुरू करते हैं तो इससे स्कैल्प पर तेल जम सकता है, जिससे पोर्स क्लॉग हो सकते हैं। जिसकी
वजह से आपको रूसी या स्कैल्प से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आप सप्ताह में
दो या तीन बार से अधिक ऑयलिंग ना करें।यह ऑयलिंग करते हुए की जाने वाली एक कॉमन
मिसटेक है। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग गंदे बालों पर ही तेल लगा लेते हैं। जिससे
तेल बेहतर तरीके स अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। इसलिए, हमेशा बालों को साफ़ करने के बाद ही
तेल लगाएं।