
डेब्यू फिल्म के बाद झेलनी पड़ी थी पिता की नाराजगी
ग्रीनलान हाईस्कूल मुंबई से नील नितिन मुकेश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है।
वह कॉमर्स से ग्रेजुएट हैं। उनका पूरा परिवार संगीत से ताल्लुक रखता है। हालांकि,
उसके बाद भी उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में
कहा था कि संगीत मेरा शौक है, लेकिन एक्टिंग मेरा पैशन है। एक अच्छा अभिनेता
बनने के लिए नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने प्रशिक्षण
भी प्राप्त किया हैं। नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर
से भी एक्टिंग के गुर सीखे हैं।उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 2007 बतौर
अभिनेता श्री राम राघवन की फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म जॉनी गद्दार से की थी। इस
फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया था। साथ ही उन्हें इस
फिल्म के फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के लिए नामांकित
भी हुए थे। साल 2009 में वह फिल्म आ देखे जरा में नजर आये। बिपाशा बासु ने इस
फिल्म में उनके अपोजिट नजर आयीं थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर औसत व्यापार
किया था। जॉनी गद्दार फिल्म के लिए नील को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया
मिली थी। इस फिल्म के बाद वह निर्देशक कबीर खान की फिल्म न्यूयॉर्क में नजर आये।
इस फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम भी दिखाई दिए थे।
इस फिल्म की पृष्ठकथा आतंकवादी गतिविधियों पर आधारित थी। इस फिल्म में
नील सहायक अभिनेता के तौर पर नजर आये थे, जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा
बेहद सराहा गया था। इस फिल्म के लिए नील को उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ सहायक
अभिनेता के तौर फिल्मफेयर अवार्ड्स में नामांकन मिला था।