तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात

तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात

तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात

गांधीनगर। । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।

आज सुबह वो अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर

में बाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

वहीं आज वो यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

आज सुबह पीएम मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, तिमोर-लेस्ते के

राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ एक शानदार बैठक हुई। राष्ट्रपति होर्टा के

जीवन और कार्य पर गांधी जी के प्रभाव को देखते हुए यह बैठक खास रही।

हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर हमनें चर्चा की।

तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात

‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर,

गुजरात में आयोजित किया जा रहा है। इसकी थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर‘ है।

यह संस्करण ‘वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों को सफलता के शिखर के रूप में’ मनाएगा।

इस वर्ष के शिखर सम्मेलन के लिए 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन हैं।

इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में निवेश

के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा।

उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में निवेश के बढ़ेगे अवसर

प्रधानमंत्री ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के दो संस्करणों में

तिमोर-लेस्ते की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। वे इस बात पर सहमत हुए

कि ग्लोबल साउथ के देशों को वैश्विक मुद्दों पर अपनी स्थिति में तालमेल बिठाना चाहिए।

भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच द्विपक्षीय संबंध लोकतंत्र और बहुलता के साझा मूल्यों पर आधारित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »