
केंद्रीय मंत्री अमित शाह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं
केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दूसरे कार्यकाल के लिए
चुनाव लड़ रहे हैं। शाह से पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों
में से एक लालकृष्ण आडवाणी ने किया था। मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के बीच
अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने वाले केंद्रीय मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया को भगवा पार्टी ने मध्य प्रदेश के गुना निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार
के रूप में नामित किया है, जिसे सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता है। हालांकि, कांग्रेस
के टिकट पर 2019 में उन्हें हार का सामलना करना पड़ा था।
तीसरे चरण का मतदान जारी
भाजपा के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य
प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से अपनी छठी जीत के लिए प्रयासरत हैं। कर्नाटक के
पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के ए जी मठ के खिलाफ
चुनाव लड़ रहे हैं। 2009 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। इत्र कारोबारी और एआईयूडी
एफ प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल असम की धुबरी लोकसभा सीट से चौथी बार चुनाव
लड़ रहे हैं। राकांपा (सपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (54) अपने चचेरे भाई और
प्रतिद्वंद्वी राकांपा अध्यक्ष अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (61) के साथ एक दुर्लभ
लड़ाई में फंसी हुई हैं।