भीषण सड़क aहादसा आपस में भिड़ी दो कारें

 

जालंधर में भीषण सड़क हादसा आपस में भिड़ी दो कारें
भीषण सड़क हादसा आपस में भिड़ी दो कारें

 जालंधर। जालंधर-पठानकोट रोड पर गांव रायपुर रसूलपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे

में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इसमें एक 11 साल की बच्ची भी शामिल है।

थाना मकसूदां के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब हुए इस सड़क हादसे

में आई 10 ग्रैंड कार में सवार 6 लोग वैष्णा देवी मंदिर से माथा टेक कर लौट रहे थे।

जालंधर-पठानकोट रोड पर भीषण सड़क हादसे में चार की दर्दनाक मौत हो गई।

इनमें एक 11 साल की बच्‍ची भी शामिल है। एक कार ने दूसरी कार हो पीछे से जोरदार

टक्‍कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग

घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीछे से दूसरी कार ने मारी जोरदार टक्‍कर

जब वे रायपुर रसूलपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही इनोवा कार के चालक ने उन्हें टक्कर

मार दी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क के आसपास पेड़ों से जा

टकराई। इस दौरान कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग

घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जालंधर में भीषण सड़क हादसा आपस में भिड़ी दो कारें

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक व्यक्तियों की पहचान महाराष्ट्र के अमरावती डिले के गां

सुरामऊ निवासी गनु (59), लोकेश (33), उनकी पत्नी अनीशा (26) और उनकी 11 महीने

की बेटी निहारिका के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सर्ब सोती और लोटस कुमार के रूप

में हुई है। उन्होंने कहा कि भी के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनोवा कार में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें मरहम-पट्टी

कर उनके घर लुधियाना भेज दिया गया है और इनोवा कार के ड्राइवर सोनू निवासी लुधियाना

को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »