तेलंगाना के जगतियाल में पीएम मोदी ने किया सभा को संबोधित

‘मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप हैं’

पीएम ने कहा- ‘एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी

ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि

कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त

कर सकता है। INDI गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में कहा कि उनकी

लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप हैं।

मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करता हूं।

उनके लिए मैं जान की बाजी लगा दूंगा।

तेलंगाना के जगतियाल में पीएम मोदी ने किया सभा को संबोधित

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के कोने-कोने में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है।

जैसे-जैसे 13 मई निकट आ रही है, वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तेलंगाना में भाजपा की

लहर कांग्रेस और BRS का सूपड़ा साफ कर देगी। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है, 4 जून

को 400 पार।पीएम मोदी ने BRS और कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा- ‘एक

ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला है। दूसरी ओर वो BRS है,

जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया। सत्ता पाई और बाद में जनता से

ही विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को

जमकर लूटा और अब कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना ATM स्टेट बना लिया है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »