सुप्रीम कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में तुरंत सरेंडर करने का आदेश

सत्येंद्र जैन को 26 मई 2023 को मेडिकल ग्राउंड पर सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अरविंद केजरीवाल 28 मई को उनसे अस्पताल में मिलने गए थे। - Dainik Bhaskar
सुप्रीम कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में तुरंत सरेंडर करने का आदेश
सत्येंद्र जैन को 26 मई 2023 को मेडिकल ग्राउंड पर सुप्रीम कोर्ट से
जमानतमिली थी। अरविंद केजरीवाल 28 मई को उनसे अस्पताल में
मिलने गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार
के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में
सुनवाई हुई। अदालत ने जैन कीजमानत याचिका खारिज करते हुए तुरंत
सरेंडर करने के आदेशदिए हैं।मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जस्टिस एएस
बोपन्ना और जस्टिसबेला एम त्रिवेदी की बेंच ने सत्येंद्र और सह-आरोपी
अंकुश जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई की।
यह तस्वीर 25 मई 2023 की है, जब सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल ग्रांउड पर अंतरिम जमानत मिली थी।
यह तस्वीर 25 मई 2023 की है, जब सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई थी।
इसके बाद उन्हें मेडिकल ग्रांउड पर अंतरिम जमानत मिली थी।

सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस

इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने 24 अगस्त 2017 को CBI की

तरफ से दर्ज की गई FIR को आधार बनाकर जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले

में जांच शुरू की थी। सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 तक कई लोगों के

नाम पर चल संपत्तियां खरीदी थीं। जिसका वे संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके थे। उनके साथ

पूनम जैन, अजित प्रसाद जैन, सनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ

भी मामला दर्जकिया गया था।

एक हफ्ते में 3 बार हॉस्पिटल पहुंचे थे जैन

यह तस्वीरें जैन को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल ले जाते समय की हैं।
यह तस्वीरें जैन को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से लोक नारायण जय प्रकाश
अस्पताल ले जाते समय की हैं।

25 मई 2023 की सुबह AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम

में फिसलकर गिर पड़े थे। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती

कराया गया था।दोपहर में उनकीहालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक

जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) मेंशिफ्ट कर ऑक्सीजन सपोर्ट

पर रखा गया था। एक हफ्ते में यह तीसरा मौका था, जब जैन हॉस्पिल

पहुंचे थे। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल

ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ की हड्‌डी मेंपरेशानी आई थी। 20 मई को

भी वो इसी परेशानी के चलते दीनदयाल अस्पताल लाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »