
दिल्ली पुलिस ने तेज की अमानतुल्लाह खान की तलाशी
रवि कुमार सिंह ने कहा कि उसी दौरान अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और
अपराधी शावेज खान को भागने में मदद की। हमने अमानतुल्ला खान और उनके समर्थकों के
खिलाफ संगठित अपराध समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।’ हम अमानतुल्लाह
खान से संपर्क नहीं कर पाए हैं और न ही वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया
कि यह घटना जामिया नगर इलाके में उस समय हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने
हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित शाबाज खान को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।
आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों के पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर
भिड़ने के कारण शाबाज मौके से भाग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले के समय
अमानतुल्लाह खान घटनास्थल पर मौजूद थे, जिससे आरोपी भागने में सफल रहा।
हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा सीट पर अमानतुल्लाह
खान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनीष चौधरी को 23,639 वोट से हराया।
इस चुनाव में खान को 88,392 वोट मिले जबकि भाजपा के चौधरी ने 65,304 वोट
प्राप्त किए। खान ने ओखला से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है।