दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे

दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे
दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने शनिवार, 31 मई को राष्ट्रीय राजधानी

में अपने शासन के पहले 100 दिन पूरे कर लिए। इस अवसर पर, दिल्ली सरकार ने एक ‘कार्यपुस्तिका’

जारी की, जिसमें रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्रित्व काल में अब तक शुरू की गई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी

पहलों पर प्रकाश डाला गया है। रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर भाजपा ने 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाई,

जबकि 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष में आ गई। वहीं, इस अवसर पर आयोजित एक

कार्यक्रम में रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं जो

(मुख्यमंत्री की)कुर्सी पर बैठकर भारतीय सशस्त्र बलों पर सवाल उठाते थे और देश के दुश्मनों से हाथ

मिलाते थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। मैं इसके लिए पीएम मोदी

को धन्यवाद देती हूं।  देश की सभी महिलाएं दुश्मन के इलाके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के

लिए सशस्त्र बलों को सलाम  करती हैं।

दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे

इसके बाद रेखा गुप्ता ने दावा किया कि जब रामलीला मैदान से आंदोलन शुरू हुआ तो हजारों-लाखों

लोग इसमेंशामिल हुए, मैं भी शामिल हुई, दूसरे लोग भी शामिल हुए। सभी ने इसका समर्थन किया,

यह सोचकर कि दिल्ली और देश में कुछ बेहतर होगा। वो लोग जो कहते थे कि उन्हें सत्ता का लालच

नहीं है, वो इतने लालची हो  गए कि उन्हें सत्ता के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता। उन्होंने का कहा कि

मेरा मंत्रिमंडल, हमारे विधायक,सभी जनप्रतिनिधि लगातार सड़कों पर लोगों के बीच काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली का दुर्भाग्य रहा कि यमुना की सफाई पर कभी किसी ने गंभीरता से

काम नहीं किया, न ही कूड़े के पहाड़ों और पर्यावरण को साफ करने के लिए किसी ने काम

किया। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को साफ करने के लिए किसी के पास न तो कोई नीयत

थी और न ही नीति। केंद्र सरकार ने इस पर काम करने के लिए दिल्ली को करोड़ों रुपये का

बजट दिया, लेकिन उनके पास कोई विजन नहीं था। हमारी सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए

काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »