ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन : मोदी

ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन : मोदी
ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की मज़बूत और सशक्त
प्रतिक्रिया को रेखांकित करते हुए घोषणा की। भोपाल में बोलते हुए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के
ख़िलाफ़ भारत का सबसे बड़ा और निर्णायक हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और
उनकी बस्तियों पर भारत का सबसे बड़ा हमला है। यह देश की ताकत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी
जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत के सैन्य संकल्प का प्रतीक है, बल्कि इसकी बढ़ती महिला शक्ति का
भी प्रतीक है।मोदी ने कहा कि भारत संस्कृति और संस्कारों का देश है। सिंदूर हमारी परंपरा में नारीशक्ति का प्रतीक है।
रामभक्ति में रंगे हनुमानजी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं और यही
सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही
नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है, उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है।
सबसे बड़ी बात आतंवादियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी है।

ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और

सफल ऑपेरशन : मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर

आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन है।  जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा

तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिला

दिया।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया ही कि आतंकवादियों के जरिए छद्म युद्ध

नहीं चलेगा, अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी

पड़ेगी।मोदी ने कहा कि अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों की बुलंद आवाज

कह रही है कि अगर तुम गोली चलाओगे, तो मानकर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। उन्होंने

कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि BSF का

स ऑपरेशन में कितना बड़ा रोल रहा है। जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा

तक बड़ी संख्या  में BSF कीहमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थी। उन्होंने सीमापार से होने वाली

फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मनों की पोस्टों को

ध्वस्त करने तक BSF की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »