
दीदी का बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ट्वीट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से एक भयावह
वीडियो सामने आया है, जो उस क्रूरता की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्रों में मौजूद है। मामले को
बदतर बनाने के लिए टीएमसी कैडर और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं। चाहे वह संदेशखाली
हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।
टीएमसी नेता व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जेपी नड्डा दूसरे राज्यों पर नजर रखें तो अच्छा है।
पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी,
थोड़ी बहुत घटनाएं यहां-वहां हो रही हैं लेकिन
सरकार या पार्टी की ओर से हम इन घटनाओं का समर्थन नहीं कर रहे हैं… वे(जे.पी. नड्डा) क्या
मणिपुर गए थे? महिलाएं हमारे साथ हैं जिसका प्रमाण वो इस चुनाव में दे चुकी हैं।