प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम CM को किया फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम CM को किया फोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम CM को किया फोन
नरेंद्र मोदी जी ने थोड़ी देर पहले असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझे
फोन किया था। मैंने उन्हें बताया कि अरुणाचल प्रदेश और हमारे हिस्से में भारी बारिश के कारण
असम इस साल बाढ़ की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात करके पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे
में जानकारी ली और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। माननीय प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी ने थोड़ी देर पहले असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए
मुझे फोन किया था। मैंने उन्हें बताया कि अरुणाचल प्रदेश और हमारे हिस्से में भारी बारिश
के कारण असम इस साल बाढ़ की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हिमंत सरमा ने एक्स
(पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा किए गए राहत उपायों के बारे
में भी जानकारी दी। उन्होंने मुझे संकट की इस घड़ी में भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग
का आश्वासन दिया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम CM को किया फोन

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिससे दो और लोगों की जान चली गई। वहीं

, राज्य के 12 जिलों में 2.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक

बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख पांच

नदियां दो स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एक अन्य सरकारी बयान में कहा

गया है कि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र डिब्रूगढ़ की स्थिति की

समीक्षा की। डिब्रूगढ़ बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिला मुख्यालय शहर कई दिनों से

जलमग्न है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया

गया कि धेमाजी में दो और लोगों की मौत होने से इस साल बाढ़, तूफान और भूस्खलन से

जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। कामरूप, करीमगंज, तिनसुकिया,

गोलाघाट, धेमाजी, माजुली, कछार, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, शिवसागर, कोकराझार और जोरहाट

जिलों में कुल मिलाकर 2,62,186 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »