
दो स्क्रीन साइज के साथ सैमसंग का ये मॉनिटर हुआ लॉन्च
व्यूफिनिटी S8 को दो साइज ऑप्शन में लॉन्च किया है। इनमें 27 इंच और 32 इंच के साइज
शामिल है। ये दोनों वेरिएंट 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ HDR10 सपोर्ट, IPS LCD पैनल,
60Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस देते हैं। इन मॉनिटर की स्क्रीन को इंटेलिजें
ट आई केयर के लिए TUV द्वारा सर्टिफाइड भी किया गया है। सैमसंग के लेटेस्ट मॉनिटर में
एर्गोनोमिक डिजाइन है जो स्क्रीन को 90 डिग्री तक घुमाने में सक्षम है। साथ ही कनेक्टिविटी
विकल्पों में डिवाइस में USB हब के साथ-साथ एख आसान एडजेस्टमन स्टैंड शामिल है। S0UD
मॉडल KVM स्विच के साथ लॉन्च किया गया है जो आपको दो अलग-अलग इनपुट डिवाइस के
बीच चयन करने देता है। इसमें एक USB-C पोर्ट बी है जो आपको 90 W तक की पावर वाले
डिवाइस चार्ज करने देता है। मॉनिटर के लिए इंस्टॉलेशन प्रक्रिया काफी सरल और सीधी है,
इसके लिए किसी अतिरिक्त टूल की आवश्यकता नहीं है। वहीं सैमंग ने इस मॉनिटर की घोषणा
26.799 भारतीय रुपये की है। दूसरी ओर, 32 इंच के लंबे वेरिएंट की कीमत 31,599 रुपये है।
ब्रांड के दो नए मॉडल वर्तमान में आधिकारिक सैमसंग इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदने
के लिए उपलब्ध हैं।