स्किन का रखना है ख्याल तो आलू के छिलके का करें इस्तेमाल

स्किन का रखना है ख्याल तो आलू के छिलके का करें इस्तेमाल
स्किन का रखना है ख्याल तो आलू के छिलके का करें इस्तेमाल

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे हम सभी अपने घर में कई अलग-अलग तरीकों से बनाना व खाना पसंद

करते हैं। आलू को अमूमन छीलकर व काटकर बनाया जाता है। ऐसे में बचे हुए आलू के छिलकों को यूं ही

बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है। जबकि आलू के छिलके आपके बेहद काम आ सकते हैं।

अगर आप अब तक अपनी स्किन की केयर करने के लिए महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट

करते आए हैं तो अब आप आलू के छिलकों का इस्तेमाल करें। ये आलू के छिलके आपकी स्किन का कई

तरह से ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आलू के छिलकों को स्किन केयर

रूटीन में शामिल करने के कुछ अमेजिंग तरीकों के बारे में बता रहे हैं-आलू के छिलकों की मदद से डार्क

सर्कल की अपीयरेंस को आसानी से कम किया जा सकता है। ऐसा आलू के छिलकों की नेचुरल ब्लीचिंग

और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण संभव है। – अपनी आंखों पर ताजे आलू के छिलके रखें।- उन्हें 15-20

मिनट तक लगा रहने दें।- अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

स्किन का रखना है ख्याल तो आलू के छिलके का करें इस्तेमाल

अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को अधिक ब्राइटन बनाना चाहते हैं और दाग-धब्बों से

छुटकारा पाना चाहते हैं तो आलू के छिलकों का इस्तेमाल करें। 

– ब्राइटनिंग फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलकों को पीसकर पेस्ट बना लें।-

अब इसमें आवश्यकतानुसार दही मिलाएं।- तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।- इसे गुनगुने

पानी से धोने से पहले 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।आलू के छिलके डेड स्किन सेल्स को हटाने

के लिए एक जेंटल एक्सफोलिएटर केरूप में काम कर सकते हैं।- ताजे आलू के छिलकों को सीधे

अपनी स्किन पर सर्कुलर मोशन में रब करें।  – इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से

धोएं।आलू के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों और महीन रेखाओं जैसे उम्रबढ़ने के

लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।- आलू के छिलकों का पेस्ट बनाएं।- पेस्ट को महीन

रेखाओं और झुर्रियों वाले क्षेत्रों पर लगाएं।- इसे धोने से पहले 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।-

मिताली जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »