
नई दिल्ली। फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) का ट्रेलर हाल ही में
रिलीज किया गया है। इसके साथ ही अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर
इस फिल्म का पहला गाना ”सत्यानास” भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर
धमाल मचा रहा है। इस बीच कार्तिक का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।
जिसमें वह धक-धक गर्ल यानी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri
Dixit) के साथ डांस करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि जिस गाने पर ये दोनों नाच रहे हैं,
वो फिल्म चंदू चैंपियन का ही लेटेस्ट सॉन्ग सत्यानास है। आइए एक नजर माधुरी और
कार्तिक के डांस वीडियो पर डालते हैं।