
अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से जली हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया
और आत्महत्या कर ली। इसके बाद शुरुआत
में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था।
पति ने पत्नी को जलाया, आत्महत्या का ड्रामा रचा, पूरी वारदात बेटी ने अपनी आखों से देखा, बाप की खोली पोल
मुलानी ने कहा ‘‘लेकिन हमारी जांच में उसकी कहानी में विसंगतियां पाई गईं।’’
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दंपति की सात साल की बेटी के एक महत्वपूर्ण बयान
सहित आगे की जांच से एक बिल्कुल अलग तस्वीर सामने आई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने दावा किया था
कि उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली।
लेकिन बच्ची का बयान पति के बयान से मेल नहीं खाता।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की
जिसमें आरोपी घटना के बाद तड़के घर से निकलते हुए दिख रहा है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण सबूत था
जो उस व्यक्ति के इस दावे का खंडन करता है कि वह घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।’’