
पंजाब के गुरदासपुर जिले में 30 अगस्त 1991 को गुरु रंधावा का जन्म हुआ था।
Guru Randhawa Birthday: लगातार फ्लॉप के बाद एक गाने से स्टार सिंगर बनें गुरु रंधावा, आज मना रहे 36वां जन्मदिन
इनका पूरा नाम गुरुशरणजोत सिंह रंधावा है।
इन्होंने दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।
फिर उन्होंने बतौर स्टेज शो और पार्टियों में भी गाने से शुरूआत की थी।
लेकिन सही मायने में देखा जाए, तो साल 2012 में सिंगर के करियर की नींव रखी थी।
जब उनका पहला गाना ‘सेम गर्ल’ लॉन्च हुआ था।
हालांकि यह गाना हिट नहीं हुआ।
लेकिन पहली असफलता के बाद भी गुरु ने हिम्मत नहीं हारी।
फिर साल 2013 में गुरु रंधावा अपना दूसरा गाना लेकर आए।
इस बार उन्होंने खुद की एलबम लॉन्च करने का फैसला किया।
उनकी पहली एलबम का नाम ‘पैग वन’ था।
इसके बाद उन्होंने खुद के कई गाने रिलीज किए, लेकिन यह गाने ज्यादा हिट नहीं हुए
कि वह करियर के शिखर तक पहुंच सके।
बताया जाता है कि गुरु रंधावा के भाई ने इस एल्बम को लांच करवाने में आर्थिक मदद की थी।