पांच हजार के लिए शव के किए 80 टुकड़े और फिर

पांच हजार के लिए शव के किए 80 टुकड़े और फिर

कोलकाता। Bangladesh MP Murder Case कोलकाता के एक फ्लैट में

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले में गिरफ्तार कसाई

ने कई राज खोले हैं। कसाई जेहाद हवलादार ने पूछताछ के दौरान बताया कि

बांग्लादेशी राजनेता के शव को उसने 80 टुकड़ों में काटा था।  Bangladesh MP

Murder Case बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले में

आज नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार कसाई ने कई राज खोले हैं। कसाई जेहाद

हवलादार ने पूछताछ के दौरान बताया कि बांग्लादेशी राजनेता के शव को उसने

पांच हजार रुपये के लिए 80 टुकड़ों में काटा था। सोना तस्करी में 200 करोड़ रुपये

की हिस्सेदारी को लेकर सांसद की दोस्त से अनबन चल रही थी।

पांच हजार के लिए शव के किए टुकड़े

कसाई ने बताया कि उसे इस काम के लिए पांच हजार रुपये मिले थे। इसके बाद

उसने इन टुकड़ों को दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ के कृष्णामती गांव के विभिन्न

जलाशयों में फेंक दिया था। जांचकर्ताओं के अनुसार, शव के टुकड़ों को पुनर्प्राप्त करना

अधिक कठिन हो गया। माना जा रहा है कि शव के टुकड़ों को किसी जलीय जीव ने

खा लिया होगा। 

पांच हजार के लिए शव के किए 80 टुकड़े और फिर

पुलिस की मानें तो सांसद और उसके दोस्त बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक

अख्तरुज्जमां शाहीन में अनबन चल रही थी। शाहीन ने ही कसाई को कलकत्ता भेजा

था और बांग्लादेशी सांसद को मारने के पैसे दिए थे। अख्तरुज्जमां इस समय अमेरिका

में है, जो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों में सोने की तस्करी के

धंधे को लेकर अनबन हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए अख्तरुज्जमां ने सांसद की

हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम देने के लिए उसने आरोपितों को लगभग पांच

करोड़ करोड़ रुपये भी दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »