
पाकिस्तान के शान मसूद पहले हुए हिट विकेट
इतना सबकुछ होने के बाद मसूद खड़े होकर अंपायर से बात करने लगे। इसी के बाद अंपायर ने
उन्हें नॉट आउट करार दिया। 58 रन बनाकर मसूद वापस क्रीज पर ही बने रहे। इसके पीछे एमसीसी
के लॉ ऑफ क्रिकेट 31.7 नियम को वजह बताया गया। एमसीसी के लॉ 31.7 के मुताबिक जब कोई
खिलाड़ी इस सोच के साथ पवेलियन की ओर बढ़े की वह आउट है, ऐसे में उसे रनआउट नहीं दिया जा
सकता। वहीं नो बॉल होने के कारण मसूद हिट विकेट भी नहीं थे। इस गेंद को अंपायर ने डेड बॉल करार
दिया। सोशल मीडिया पर अब मसूद के आउट होने को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ का कहना है कि
मसूद रन लेने के लिए दौड़े थे वह पवेलियन जाने के लिए नहीं मुड़े थे। वहीं कुछ यूजर का कहना था कि
गेंद डेड बॉल नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल, ये मैच यॉर्कशायर ने 8 रन से जीत लिया। वहीं मसूद 61
के स्कोर पर महमूद का शिकार बन गए। जो रूट भी 43 रन बनाकर लौट गए। टीम ने 20 ओर में
8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में लंकाशायर की टीम केवल 166 रन ही बना सकी।