
किसी बात को लेकर रिश्ते में तनाव है
कई बार अनसुलझे तनाव रिश्ते में खटाश पैदा कर देते हैं। इनकी वजह से बहुत से लोग अस्थायी
रूप से किसी और व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। बता दें, रिश्ते में खटाश आने से प्यार कम
हो जाता है, जिसकी वजह से लोग किसी और की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। अगर वक्त पर चीजें
संभाली नहीं जाएं तो ये आकर्षण रिश्ता खत्म कर सकता है। इसलिए पार्टनर के साथ बैठकर
अपने अनसुलझे तनावों को सुलझाने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको अपना शारीरिक
आकर्षण नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
एक-दूसरे के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता रहे हैं
पार्टनर के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताना दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित होने की वजह हो
सकती है। जब आप पार्टनर के साथ समय बिताना कम कर देते हैं तब उनके लिए आपका
प्यार धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताने पर ध्यान दें। ऐसा
करने से आपको रिश्ते में खोया हुआ प्यार फिर से मिल जायेगा और आपका किसी अन्य
व्यक्ति की ओर आकर्षण खुद ब खुद कम हो जाएगा।
रिश्ते में रहते हुए भी किसी दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जाते हैं लोग
रिश्ते से संतुष्ट नहीं होना भी किसी और की तरफ आकर्षित होने का कारण बनता है। आप चाहते हैं
कि आपका पार्टनर आपको घुमाने लेकर जाए, आपके साथ शॉपिंग करें या फिर आपके साथ कुछ
रोमांटिक पल बिताए, लेकिन वह सारी चीजें ठीक इसके विपरीत करता है। ऐसे में किसी ऐसे व्यक्ति
की ओर आकर्षित होना जो आपके लिए ये सब कर रहा है बड़ी सामन्य सी बात है। अपने पार्टनर से
बात करें उन्हें अपनी जरूरतों के बारे में बताए और चीजों को ठीक करें।