पुरुलिया में 3 साधुओं की पिटाई

पुरुलिया में 3 साधुओं की पिटाई

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है।
भीड़ ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया।
तीनों साधु उत्तर प्रदेश के हैं और मकर संक्राति के लिए
गंगासागर जा रहे थे। घटना गुरुवार 11 जनवरी की बताई जा रही है।

भाजपा ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

पार्टी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या बंगाल में हिन्दू होना गुनाह है।

ममता बनर्जी घटना पर चुप क्यों हैं? उन्हें शर्म आनी चाहिए।

पुरुलिया के SP अविजीत बनर्जी ने बताया कि तीन साधु किराए

काली मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थीं।

गौरांगडीह के पास तीन लड़कियां पास के

की एक बोलेरो से जा रहे थे। साधुओं की गाड़ी

इनके पास जाकर रुकी और उनसे कुछ पूछा। भाषा की वजह से

कुछ गलतफहमी हुई और लड़कियों को लगा कि

साधु उनका पीछा कर रहे हैं। वे वहां से चिल्लाते हुए भागीं।

बनर्जी ने आगे बताया- इसके बाद स्थानीय लोग साधुओं के पास पहुंचे

पुरुलिया में 3 साधुओं की पिटाई

और उन्हें पास के एक मंदिर ले गए। इस दौरान भीड़ ने उनसे

पूछताछ की और मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी में

तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया। पुलिस ने साधुओं को भीड़ से

बचाया और उनकी शिकायत पर FIR दर्ज की है। 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने घटना को पालघर पार्ट-2 करार दिया।

उन्होंने कहा कि TMC के गुंडों ने साधुओं को बुरी तरह पीटा। पालघर की

घटना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सामने आई थी।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने घटना को पालघर पार्ट-2 बताया

पालघर पार्ट-2 ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुआ है। क्या ये हिंदुओं के खिलाफ

क्राइम नहीं है? अगर बंगाल में साधु-संतों को पीटा जा रहा है तो

यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी है? बंगाल के हालात चौंकाने वाले हैं।

ममता सरकार में शाहजहां जैसे आतंकी को सुरक्षा और साधुओं की पिटाई

भाजपा सोशल मीडिया सेल के अमित मालवीय ने कहा- पुरुलिया

में पालघर जैसी लिंचिंग हुई है। साधु मकर संक्रांति पर्व के लिए गंगासागर जा रहे थे।

अपराधियों ने उनके कपड़े फाड़े और पीटा। पीटने वाले सत्ताधारी TMC से जुड़े हैं।

ममता बनर्जी की सरकार में शाहजहां शेख जैसे आतंकी को सुरक्षा और

साधुओं को पीटा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं।

पालघर में चोरी के शक में 3 साधुओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी

महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल 2020 में चोरी के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर

हत्या कर दी गई थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल,

ग्रामीणों ने इन्हें देर रात गांव में संदिग्ध रूप से कार में घूमते हुए पकड़ा था।

इसके बाद पत्थर और डंडों से इन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। कार में एक ड्राइवर

और दो साधु सवार थे। मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »