पोस्ट पर फेमस सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने यूजर को जमकर लताड़ा

 

पोस्ट पर फेमस सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने यूजर को जमकर लताड़ा
पोस्ट पर फेमस सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने यूजर को जमकर लताड़ा
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक्स यानी के ट्विटर पर एक यूजर को जमकर लताड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर
ने लिखा था कि इस जनरेशन में वर्जिन लड़कियां मिलना काफी मुश्किल है। उस यूजर ने हवाला देते हुए कि
नए साल की रात को कंडोम की लाखों बिक्री हुए थी। यूजर की इस पोस्ट को लेकर चिन्मयी भड़क गई।
लोकप्रिय सिंगर चिन्मयी श्रीपदा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। हाल ही में चिन्मयी ने सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर को जमकर लताड़ा। दरअसल, यूजर ने नए साल पर सबसे ज्यादा
कंडोम की ब्रिकी पर लिखा कि इस जनरेशन में वर्जिन लड़कियां मिलना काफी मुश्किल है। इस पर चिन्मयी
ने यूजर को करारा जबाव देते हुए कहा कि वो अपने आसपास मौजूद पुरुषों से बोले कि शादी से पहले सेक्स
ना करे। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ महिलाओं पर लागू होने वाले नियम के दोहरे मानदंडों
की ओर इशारा किया।दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए साल 1 जनवरी 2025 के @venom1s
नाम के एक एक्स ( ट्विटर) यूजर ने लिखा, ‘ब्लिंकिट के सीईओ ने अभी पोस्ट किया है कि कल रात को
कंडोम के 1.2 लाख पार्सल डिलीवर किए गए। केवल कल रात के लिए और सिर्फ ब्लिंकिट के लिए। इसके
अलावा, अन्य ई-कॉमर्स साइट्स और मार्केट की बिक्री 10 मिलियन तक होगी। इस जेनरेशन (पीढ़ी) में
शादी के लिए वर्जिन (कुंवारी) लड़की ढूंढ़ने के लिए शुभकामनाएं।’

पोस्ट पर फेमस सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने यूजर को जमकर लताड़ा

सिंगर चिन्मयी ने अब डिलीट हो चुके स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, ‘तो पुरुषों को महिलाओं के साथ शादी

से पहले सेक्स नहीं करना चाहिए। जब तक कि वे पुरुष बकरियों, कुत्तों और सरीसृपों (Reptiles) के साथ सेक्स

न कर रहे हो।’इतना ही नहीं, चिन्मयी ने एक अन्य यूजर को उनकी राय के लिए ‘जोकर’ कहा और कहा कि

महिलाओं को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। सिंगर ने इस पर पलटवार करते हुए लिखा, ‘महिलाएं वर्जिन ग्रस्त

नहीं हैं। महिलाएं मानती हैं कि पुरुष पहले से ही सेक्शुअली एक्टिव हैं और वे यह पूछने की हिम्मत भी नहीं

करतीं कि आप सभी सुरक्षित या असुरक्षित सेक्स किया है।’ उन्होंने आगे लिखा कि वैसे भी ऐसा लगता है कि

इनसेल ब्रदर्स को लगता है कि एक बार जब वे किसी महिला के साथ सेक्स कर लेते हैं तो वो उसे हमेशा के लिए

दूषित कर देते हैं। इसलिए पुरुषों को कोई ऐसी बीमारी होनी चाहिए, जिससे महिला जो उसके साथ इंटिमेट

होने की कोशिश करती है, कभी ठीक नहीं हो पाती और जिससे दूसरे पुरुष डरते हैं। हैरानी है कि यह क्या है।

सोशल मीडिया पर चिन्मयी को काफी लोग परेशान करते हैं। एक ने कहा कि,  यूजर को इतना यकीन क्यों

कि पुरुष अपनी बीवियों के साथ सेक्स करने के लिए कंडोम नहीं खरीद रहे हैं?’ दूसरे ने लिखा, इस आदमी

को इस बात से परेशानी है कि लोग सुरक्षित हैं, जिम्मेदार सेक्स कर रहे हैं।’बता दें कि, चिनमयी ने साल

2006 में अपना करियर शुरु किया था। सिंगर काफी फेमस गाने गा चुकी है। इसके साथ ही वह वॉइस

आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने हाल ही में ‘कुशी’ में सामंथा रुथ प्रभु, ‘लियो’ में त्रिशा कृषणन और हाय ‘निन्ना’

में मृणाल ठाकुर के लिए डबिंग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »