
82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स कब और कहां देखें
फिल्मकार पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट‘ को भी 82वें गोल्डन ग्लोब
अवॉर्ड्स में नामांकित किया गया है। इस फिल्म को दो श्रेणियों में नामांकित किया गया है:
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और दूसरी श्रेणी सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (गैर-अंग्रेजी भाषा)।कान फिल्म
फेस्टिवल 2024 में पायल कपाड़िया और उनकी फिल्म को खूब सराहा गया। फिल्म को
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2025 के लिए भी नामित किया गया है। इसने शिकागो फिल्म क्रिटिक्स
एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार भी जीता। इसने
फ्लोरिडा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार
भी जीता है। ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट ने गोथम अवॉर्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
का पुरस्कार भी जीता।अब 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी भारतीय दर्शकों की निगाहें
पायल कपाड़िया की फिल्म पर टिकी हैं। हर भारतीय सिनेमा प्रेमी चाहता है कि फिल्म ‘ऑल
वी इमेजिन ऐज लाइट’ को वह पहचान मिले जिसके वह हकदार हैं क्योंकि पायल की फिल्म
को इस साल ऑस्कर के लिए नामित होने का मौका नहीं मिला।82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स
में कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें लेकर दर्शक उत्साहित हैं। इसमें एमिलिया पेरेज़ सबसे आगे हैं,
वे 10 नामांकन के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वहीं, ‘द ब्रूटलिस्ट’ को 7 नामांकन मिले हैं,
जबकि सस्पेंस ड्रामा कॉन्क्लेव को 6 नामांकन मिले हैं। टेलीविज़न से ‘द बियर’ 5
नामांकन के साथ पुरस्कार जीतने की सूची में शामिल है।