फेस मैपिंग के जरिए जान सकते हैं चेहरे पर क्यों निकल हो रहे मुहांसे

फेस मैपिंग के जरिए जान सकते हैं चेहरे पर क्यों निकल हो रहे मुहांसे
फेस मैपिंग के जरिए जान सकते हैं चेहरे पर क्यों निकल हो रहे मुहांसे
कई लोगों के फेस पर मुंहासे निकलते हैं, लेकिन कई बार एक्ने निकलने का कारण समझ
नहीं आता होगा। ऐसे में अगर आप बार-बार निकलने वाले दानों से निजात पाना चाहती हैं,
तो आप फेस मैपिंग इसमें आपकी मदद कर सकती है। फेस पर मुंहासे या पिंपल्स खत्म
करने के लिए हम तमाम तरीके अपनाते हैं। इसके लिए थेरेपी, क्रीम और मेडिसिन हर तरह
के उपाय अपनाते हैं। लेकिन मुंहासे फेस की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं।हालांकि हम मुंहासे
होने का सही कारण नहीं जानते हैं और न ही इसको कभी समझने की कोशिश नहीं करते हैं।
जिसके कारण इस समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। असर में हम सिर्फ स्किन के ऊपरी
हिस्से पर काम करते हैं। लेकिन एक्ने आदि की समस्या स्किन के अंदरूनी की वजह से होता
है, जो हमारी सेहत से जुड़ी होती है। दानें सिर्फ स्किन संबंधी समस्याओं के कारण ही नहीं
बल्कि शरीर के जिस भी हिस्से में गड़बड़ी होगी और स्किन का जो भी हिस्सा इससे जुड़ा
होगा, वहां पर दाने या मुंहासे की समस्या होती है।  

फेस मैपिंग के जरिए जान सकते हैं चेहरे पर क्यों निकल हो रहे मुहांसे

फेशियल मैपिंग को फेस मैपिंग भी कहा जाता है। जो फेस पर होने वाले मुंहासे के घावों के

पैटर्न की पहचान करता है। फेस मैपिंग एक ऐसी विधि है, दो अंतर्निहित कारणों को निर्धारित

करने और सही इलाज में सहायता करता है। फेस मैपिंग एक प्राचीन तकनीक है, जो करीब

तीन हजार साल पुरानी स्किन विश्लेषण पद्धति है।फेस पर एक्ने की समस्या से राहत पाने

के लिए फेस मैपिंग को कारगर माना जाता है। लेकिन अभी तक इस प्रोसेस को पूरी तरह से

प्रमाणित नहीं किया गया है। हालांकि आज के समय में ब्यूटी और स्किन एक्सपर्ट इसका

उपयोग करते हैं। फेस मैपिंग के जरिए आपकी सेहत का हाल और किस हिस्से में एक्ने क्यों

रहे हैं। इसका विश्लेषण करने में सहायक होता है। फेस मैपिंग का इस्तेमाल खाद्य एलर्जी के

कारण चकत्ते, रेखाएं,  लालिमा, सूजन और झुर्रियों जैसी समस्याओं के इलाज में भी किया

जा सकता है। फेस मैपिंग के जरिए फेस को कम से कम 10 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित

किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »