सावन के महीने में हाथों पर लगाएं भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन

सावन के महीने में हाथों पर लगाएं भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन
सावन के महीने में हाथों पर लगाएं भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन
सावन का महीना शुरु हो चुका है। इस महीने में महिलाओं को श्रृंगार करना और हाथों पर
मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आप भी अपने हाथों पर झूला मेहंदी डिजाइन को
लगा सकती हैं। यह मेंहदी आप भी लगा सकते हैं।सावन का महीना हिंदू धर्म बेहद ही शुभ
और पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। सावन के महीने
में श्रृंगार का काफी महत्व होता है। सावन महीने में महिलाओं को श्रृंगार करना और हाथों
पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, इस माह में सावन के झूलों का विशेष
महत्व होता है। सावन माह में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। सावन के
महीने में कई सारे त्योहार आते हैं, जहां हाथों में मेहंदी लगाने का मौका मिल जाता है।
सावन में तीज का त्योहार और रक्षाबंधन का पर्व आता है। तब सभी महिलाएं अपने हाथों
पर मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी मेहंदी लगवाने की डिजाइन सोच रहे हैं तो हम आपको
इस लेख में बताते हैं।

भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन

सावन के दौरान आप इस मेहंदी के डिजाइन को अपने हाथों में सजवाना चाहते हैं, तो आप

इस डिजाइन को जरुर ट्राई करें। एक हथेली पर भगवान शिव और माता पार्वती के डिजाइन

को बनाया गया है। इसके साथ उंगली पर ऊं नमः शिवाय लिखवा सकते है। दूसरे हाथ में आप

झूले पर बैठी महिला का डिजाइन बनवा सकते हैं। आसपास फूल के डिजाइन तैयार कर सकते है।

सावन के महीने में हाथों पर लगाएं भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन

सावन के माह में आप भी अपने दोनों हाथों में झूला मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इसके के लिए

आपको दोनों हाथों में झूले के डिजाइन बनाने होंगे। आसपास खाली जगह पर फूल और पत्तियों

के डिजाइन बना सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »