
गर आपको भी बुकशेल्फ की साफ-सफाई करने में आलस आता है, तो हम आपको बुकशेल्फ की सफाई के
कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आपको बुकशेल्फ से किताबें निकालने
की जरूरत नहीं पड़ेगी।बहुत सारे लोगों को किताबें पढ़ने का शौक होता है। किताबें पढ़ने के शौकीन लोग घर
में ही ढेर सारी किताबें रखते हैं। लेकिन कई बार इस बुकशेल्फ को व्यवस्थित करना लोगों के लिए एक
मुश्किल टास्क बन जाता है। क्योंकि किताबों को व्यवस्थित रखना और इन्हें चूहों से बचाना जरूरी होता है।
वहीं बुकशेल्फ की साफ-सफाई करने में हालत खराब हो जाती है। क्योंकि पहले सारे किताबें बाहर निकालो
और फिर इसकी साफ-सफाई कर उन्हें फिर से बुकशेल्फ में रखो। यह एक लंबा प्रोसेस होता है।ऐसे में अगर
आपको भी बुकशेल्फ की साफ-सफाई करने में आलस आता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस
आर्टिकल के जरिए हम आपको बुकशेल्फ की साफ-सफाई करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा
रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आपको अलमारी यानी की बुकशेल्फ से किताबें निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी
और आप आसानी से इसकी साफ-सफाई भी कर पाएंगे।
बुकशेल्फ की साफ-सफाई में लग जाते हैं घंटों तो अपनाएं ये टिप्स
अगर आप भी किताबों की अलमारी या बुकशेल्फ की साफ-सफाई करना चाहते हैं, तो गर्म पानी में हल्का
डिटर्जेंट मिलाकर घोल बना लें। अब इस घोल में एक मुलायम कपड़ा डुबोकर अच्छे से निचोड़ लें। फिर इस
कपड़े से बुकशेल्फ को पोंछ लें। इस दौरान अधिक पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। क्योंकि अधिक पानी के
इस्तेमाल से बुकशेल्फ की लकड़ी को नुकसान हो सकता है। वहीं आप चाहें कि सफेद सिरका और पानी का
घोल बनाकर अलमारी या बुकशेल्फ की गंदगी को साफ कर सकते हैं। वहीं आप बेकिंग सोडा और पानी का
पेस्ट बनाकर अलमारी की सफाई कर सकते हैं। हालांकि कपड़े की मदद से ही आपको साफ-सफाई करना
होगा। पहले साफ कपड़े से अलमारी को पोंछ लें और फिर पानी से सफाई करें। इससे बुकशेल्फ पर जमी गंदगी
साफ हो जाएगी।