PM हसीना बोलीं- विपक्षी पार्टी BNP आतंकी संगठन
बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।
भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 7:30 बजे वोटिंग की शुरुआत हुई।
नतीजे कल यानी 8 जनवरी को आएंगे। विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का
बहिष्कार किया है, ऐसे में सत्ताधारी अवामी लीग की जीत
तय मानी जा रही है। इसकी नेता शेख हसीना अभी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं।
बांग्लादेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी
BNP का आरोप है कि हसीना के नेतृत्व में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते।
बांग्लादेश में वोटिंग के बीच हिंसा
विपक्ष ने शेख हसीना से पद छोड़ने और केयकटेकर सरकार की देखरेख में
चुनाव कराने की मांग की थी। शेख हसीना और उनकी पार्टी ने इस मांग को खारिज कर दिया।
बांग्लादेश में चुनाव के बीच PM शेख हसीना ने विपक्ष पर निशाना साधा।
उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा- BNP एक आतंकी संगठन है।
मैं जनता से अपील करती हूं कि वो वोट डालकर लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखाएं।
मैं देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हूं।
पैसे देकर वोटिंग करवाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
नौगांव में 3 लोगों को वोटर्स को पैसे देकर मतदान करवाते पकड़ा गया है।
तीनों को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। आरोपी नौगांव की 3
नंबर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सलीम तालुकदार के पक्ष में
वोटिंग के लिए पैसे दे रहे थे। उनके पास से 15 हजार टका बरामद किए गए हैं।
मुंशीगंज के पोलिंग बूथ के पास अवामी पार्टी के नेता की मौत
बांग्लादेश के मुंशीगंज में एक अवामी पार्टी के नेता की मौत हो गई है।
बांग्लादेश में वोटिंग के बीच हिंसा
उनका शव मिरकादिम के पोलिंग सेंटर से करीब 100 फीट दूरी पर मिला।
हालांकि, इलाके में हिंसा की कोई खबर नहीं मिली है। द डेली स्टार के मुताबिक,
पार्टी नेता की पत्नी ने उनकी हत्या होने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस दौरान उन्होंने एक सड़क को ब्लॉक करके वहां टायर जलाए।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
डेली स्टार के मुताबिक, BNP समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर फेंके।
पुलि ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शॉटगन से फायरिंग की। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई।