नई दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में घने कोहरे की वजह से कई शहरों में विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रविवार को कड़ाके की ठंड
पड़ने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में 7,8 और 9 जनवरी को शीत लहर का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश,
उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट में
असम, मेघायल, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।
राजस्थान समेत 4 राज्यों में आज कोल्ड वेव की चेतावनी
कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली में रविवार को 22 ट्रेनें 1 घंटे से लेकर साढ़े
6 घंटे लेट पहुंची हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार से आने वाली ट्रेनें
सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। दिल्ली में ठंड को देखते हुए राज्य
में 1 से 5वीं क्लास तक की छुट्टी 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड,
तमिलनाड़ और केरल में बारिश हुई है। इसके बाद यहां के तापमान में
3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची जैसे शहरों में रविवार को घना कोहरा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज बारिश हो सकती है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जनवरी (सोमवार) से उत्तर-पश्चिम भारत में नए
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव दिखेगा। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में
अगले 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मध्य भारत की बात करें तो गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में
भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत के
तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान समेत 4 राज्यों में आज कोल्ड वेव की चेतावनी
मध्य प्रदेश: हिमाचल-उत्तराखंड से भी ठंडे MP के ग्वालियर-गुना, हरदा में तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 8 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है,
जो 12 जनवरी तक रहेगा। इससे कोहरा और हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर पिछले सात दिनों से लगातार बना हुआ है।
पूरा प्रदेश सर्द हवाओं और घने कोहरे के आगोश में है। हरदा में रविवार सुबह से
तेज बारिश हुई है। वहीं, ग्वालियर और गुना सबसे ठंडे हैं। यहां पारा
15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। दोनों ही शहर हिमाचल
-उत्तराखंड के प्रमुख शहर- धर्मशाला, चंबा, मंडी और देहरादून से भी ठंडे हैं।