
बिना केमिकल के नेचुरल तरीके से बालों को करें स्ट्रेट
सबसे पहले 6-7 भिंडी धो लें।अब भिंडी के टुकड़े कर इनको एक पैन में डालें और एक कप
पानी डालकर उबालने के लिए रख दें।जब पानी उबलकर आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें
और पानी को ठंडा होने दें।पानी के ठंडा होने के बाद भिडी को छानकर अलग कर लें और
पानी अलग कर लें।इस पानी को एक एयर टाइट कंटेनर में डाल लें।बालों में पहले शैंपू क
रें और फिर स्प्रे बोतल की मदद से भिंडी के पानी से बालों में स्प्रे करें।इस पानी को बालों की
जड़ों तक अच्छे से लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें।इसके बाद बालों को कंघी से
सुलझा लें।अब बालों को हवा में सूखने दें। बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल न
करें।बाल सूखने के बाद सादे पानी से बालों को धो लें।इस आसान और नेचुरल तरीके से
आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।भिंडी के पानी को आप 3-4 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके र
ख सकती हैं।अगर आपके बाल ज्यादा घुंघराले हैं, तो आप सप्ताह में 2-3 बार इस पानी
का इस्तेमाल कर सकती हैं।बता दें कि यदि आपके बाल हल्के रंग के हैं, तो भिंडी का पा
नी आपके बालों को हल्का रंग भी दे सकता है।अगर आप नहीं चाहती हैं कि आपके बालों
पर इसका रंग आए, तो आप इस पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिल लें।