
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर उनकी सरकार की विकास योजनाओं को कमजोर
करने और सोशल मीडिया पर छाया अभियान के माध्यम से राज्य की छवि खराब करने का आरोप
लगाया। सोरेन ने दावा किया कि भाजपा मैया योजना जैसी पहल को बाधित करने का काम कर
रही है, जो महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा
झारखंड को बांटने की योजना बना रही है, लेकिन वह सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि
झारखंड को तोड़ने की कोशिशों को इस चुनाव में जनता नाकाम कर देगी।हेमंत सोरेन ने
कहा कि भाजपा के नेता राज्य में डेरा डाले हुए हैं लेकिन वे झारखंड में विकास, प्रगति और
शांति के लिए एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। वे केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वर्गों के लिए हमने दिन-रात मेहनत कर काम किया है।
मगर भाजपा ने कभी माताओं-बहनों को हक-अधिकार नहीं दिया।
बीजेपी पर हेमंत सोरेन का पलटवार लगाया झारखंड को बांटने का आरोप
आपकी अपनी सरकार ने राज्य की आधी आबादी को मान-सम्मान देने का काम किया है।
सम्मान राशि की चौथी किस्त भी सभी के खाते में आ गयी है। मेरा वादा है आपका यह भाई
और बेटा हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। दिसंबर से हर महीने हर मंईयां के खाते में 2500 रुपए
की सम्मान राशि जाएगी।उन्होंने भाजपा पर संथाल परगना को झारखंड से अलग करने की कोशिश
करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम
की पावन धरती, प्रभु की कृपा से, रावण जैसे तानाशाहों का घमंड तोड़ चुकी है- झारखंड भी इनका
घमंड तोड़ेगा, क्योंकि ये झारखंड को तोड़ना चाहते हैं। सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा
संथालों को विभाजित कर रही है क्योंकि वे “हमारे इतिहास को मिटाना” चाहते हैं।