
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपना नारा “बटेंगे तो कटेंगे, एक है
तो सेफ है” दोहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन
बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को यहां बसने की अनुमति देकर झारखंड
के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा है। योगी ने कहा कि यह नया भारत है। देश में सुरक्षा
का माहौल है। चाहे कांग्रेस हो, राजद हो या झामुमो, ये सभी आपको लूटने के लिए आये हैं।
कांग्रेस और झामुमो पर वार करते हुए योगी ने कहा कि वे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को
झारखंड में आने दे रहे हैं और भूमि और लव जिहाद का कारण बन रहे हैं। हमें इस घुसपैठ को
रोकना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15,334 मतदान केन्द्रों में से
लगभग आधे मतदान केन्द्रों के संवेदनशील श्रेणी में होने के बावजूद नक्सली हिंसा की कोई
खबर नहीं आई, सिवाय एक दो घटनाओं के जिनमें माओवादियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले
में मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की।
झारखंड को नक्सलवाद की तरफ धकेलना चाहती है कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ
उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि 2017 में हमारी सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश में क्या हुआ था।
डबल इंजन सरकार बनने के बाद, उत्तर प्रदेश में अब कोई दंगे या कर्फ्यू नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस,
राजद और झामुमो, ये लुटेरों के सरदार वामपंथियों को सिर पर उठाकर झारखण्ड को पूरी तरह नक्सलवाद
का गढ़ बनाने पर उतारू हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीट के लिए बुधवार
को 1.37 करोड़ मतदाताओं में से 66.18 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15,334 मतदान केन्द्रों में से लगभग आधे मतदान
केन्द्रों के संवेदनशील श्रेणी में होने के बावजूद नक्सली हिंसा की कोई खबर नहीं आई, सिवाय एक दो
घटनाओं के जिनमें माओवादियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक
पहुंचने से रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इन प्रयासों को विफल कर दिया।