
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल से मिली बम की धमकी
जल्द ही, कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जो बम निरोधक और डॉग स्क्वॉड के
साथ मौके पर पहुंची। गहन जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि यह एक फर्जी
ईमेल था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण डिवीजन) लोकेश बी जगलासर ने एक बयान में कहा
कि (मेल के) स्रोत का पता लगाने के लिए हनुमंत नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया
गया है।” मामले की जानकारी जैसे ही अभिभावकों को हुई तो वे अपने बच्चों की सुरक्षा के
बारे में जानकारी लेने के लिए कॉलेजों के सामने जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि इससे
पहले 3 अक्टूबर को नौ शैक्षणिक संस्थानों को एक ईमेल मिला था जिसमें दावा किया गया
था कि उनके परिसरों में बम लगाए गए हैं और तलाशी के बाद यह धमकी अफवाह निकली।
ईमेल देखने के बाद मनाप्पराई स्थित कैंपियन स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
एक बम खोजी और निपटान दस्ते ने स्कूल परिसर की तलाशी ली और बाद में अन्य
संस्थानों में भी तलाशी ली, जिन्हें इसी तरह के मेल प्राप्त हुए थे।