भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal

भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal
भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal

फवाद खान और वाणी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भारत में रिलीज नहीं होगी!

आतंकी हमले और भारत-पाक तनाव के चलते बॉलीवुड में पाकिस्तानी

कलाकारों पर लगे प्रतिबंध का शिकार हुई यह फिल्म

अब दुनिया भर में दिखेगी लेकिन भारत में दर्शक इसे नहीं देख पाएंगे।

लंबे विवादों के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और पाकिस्तानी

अभिनेता फवाद खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अबीर गुलाल’

आखिरकार 29 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है।

हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने भारत

में इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।

भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी Vaani Kapoor और Fawad Khan की Abir Gulaal

इस फिल्म की रिलीज पहले मई में होने वाली थी

लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले और भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच

राजनयिक तनाव काफी बढ गया था। इस तनाव के कारण

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया

जिसकी वजह से ‘अबीर गुलाल’ को अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं किया जा सका।

बिज़एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फवाद खान की मौजूदगी के कारण

फिल्म को विरोध का सामना करना पडा।

फिल्म के टीजर और गानों को भारतीय दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी

और फवाद के प्रशंसक भी नौ साल बाद भारतीय सिनेमा

में उनकी वापसी को लेकर उत्साहित थे, लेकिन हमले के बाद माहौल बदल गया।

समाज के विभिन्न वर्गों से फिल्म के बहिष्कार की मांग उठने लगी

जिसके बाद निर्माताओं को यह फैसला लेना पडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »