
टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का टीजर रिलीज होते ही खूनी एक्शन और हिंसा से छा गया।
टीजर में रणबीर कपूर की एनिमल जैसी झलक देखकर दर्शक हैरान रह गए
और इसे ‘एनिमल’ की कॉपी बता रहे हैं।
संजय दत्त के साथ टाइगर का सामना इस एक्शन फिल्म
को और भी विस्फोटक बना रहा है।
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ का टीजर
आखिरकार सोमवार दोपहर को रिलीज हो गया।
Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त के कहर को देखकर दर्शकों को ‘एनिमल’ की याद क्यों आई?
इस फिल्म में टाइगर अपने आइकॉनिक किरदार रॉनी के रूप में वापसी कर रहे हैं
लेकिन इस बार उनका सामना सिनेमा के एक दिग्गज खलनायक से होगा
जिसे संजय दत्त ने निभाया है। टीजर में जिस तरह का खूनी
और हिंसक एक्शन दिखाया गया है, उससे कई दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म
‘एनिमल’ की याद आ गई। बता दें, बागी 4 इस साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टीजर की शुरुआत टाइगर के एक दमदार डायलॉग से होती है
जिसमें वे ‘जरूरी’ और ‘जरूरत’ के बीच के फर्क को समझाते हैं।
इसके बाद हमें संजय दत्त की एक छोटी सी झलक मिलती है
जिसके खिलाफ टाइगर जंग का ऐलान करते हैं। फिर शुरू होता है
खूनी एक्शन का सिलसिला, जहां हाथ-पैर कट रहे हैं, खून बह रहा है
और लाशों के ढेर लग रहे हैं। इस बार फिल्म
में महिलाओं को भी एक्शन का मौका दिया गया है।
अभिनेत्री सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी धारदार हथियारों
से दुश्मनों को काटती हुई नजर आ रही हैं, जो एक नया और रोमांचक बदलाव है।