मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान

मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान
मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर
प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,
‘‘उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2024-25 में अब तक 3,13,076 परिवारों को
100 दिन रोजगार दिया गया है।’’लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 100
दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम
विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक
पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2024-25 में अब तक 3,13,076
परिवारों को 100 दिन रोजगार दिया गया है।’’ उत्तर प्रदेश 100 दिवस रोजगार देने में प्रथम
स्थान पर है।’’ मौर्य ने कहा, ‘‘यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को रोजगार
के लिए अपना गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ता है। 

मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान

इसी पोस्ट में उन्होंने कहा ‘‘ इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश 100 दिवस रोजगार देने में प्रथम

स्थान पर है।’’ मौर्य ने कहा, ‘‘यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को रोजगार के

लिए अपना गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ता है।’’ इस बीच ग्राम विकास विभाग अकुशल कर्मियों

को हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षित भी कर रहा है। ग्राम विकास विभाग के एक अधिकारी ने

बताया कि मनरेगा कामगार मात्र मजदूर बनकर न रह जाएं, इसलिए उन्हें अपने क्षेत्र में कुशल,

हुनरमंद और काबिल बनाने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और

निर्देशन में प्रदेश में मिशन ‘उन्नति योजना’ के तहत प्रशिक्षित कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »