मसाला फैक्ट्री में मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता हिसार की रेड

कलाना मण्डी स्थित धर्मपाल मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया

14/9/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता हिसार को सूचना मिली कि उकलाना मण्डी स्थित

एक मसाला फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार के मिलावटी खाद्य मसाले तैयार किये जाते है,

जिनकी पैकिंग पर एफ.एस.एस.ए.आई. नम्बर अंकित नहीं होते हैं।

इसके बारे में तथ्य जुटाकर जानकारी प्राप्त की गई। और आज दिनांक 14.09.2022

को उ.नि. कुलदीप सिंह मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता हिसार, डा. भंवर सिंह खाद्य सुरक्षा

अधिकारी हिसार एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त

टीम द्वारा उकलाना मण्डी स्थित धर्मपाल मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया।

मसाला फैक्ट्री में मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता हिसार की रेड

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री मालिक धर्मपाल गर्ग पुत्र कंवरसेन जाति

महाजन एवं इनका लड़का योगेश वासीयान आदर्श नगर, उकलाना मण्डी उपस्थित मिले।

धर्मपाल गर्ग ने निरीक्षण अधिकारी को बतलाया कि वह अपनी फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार

के खाद्य मसाले तैयार करके नजदीकी क्षेत्र बरवाला, टोहाना, नरवाना, उचाना,

जीन्द आदि स्थानों पर थोक में आपूर्ति करता है। फैक्ट्री संचालन

से सम्बन्धित लाईसैंस/कागजात खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चैक किये गये।

पिसा हुआ धनिया 250 किलोग्राम, पिसा हुआ सेंधा नमक

उक्त मसाला फैक्ट्री के स्टॉक में रखी, 1000 किलोग्राम पिसी हुई लाल मिर्च

, 670 किलोग्राम हल्दी, पिसा हुआ धनिया 250 किलोग्राम, पिसा हुआ

सेंधा नमक 500 किलोग्राम मिले। डॉ. भंवर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी

हिसार द्वारा फैक्ट्री में तैयार की जा रही पिसी हुई मिर्च, हल्दी, धनिया,

सेंधा नमक के 250-250 ग्राम पैकिंग में 4 सैंपल लिये गये हैं।

इन सैंपलों को जांच हेतु स्टेट फूड लैबोरेटरी, चण्डीगढ़ में भेजा जायेगा।

मसाला फैक्ट्री में मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता हिसार की रेड

अजय कैमिकल इंडस्ट्री द्वारा अन्य कंपनियों के लेबल लगाकर कीटनाशक दवाइयां

पैक करके बेची जा रहीं थी। सूचना पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार

शाम यहां छापेमारी की। फ्लाइंग टीम ने यहां से करीब साढ़े आठ क्विंटल

पेस्टीसाइड पकड़ा और 12 लिक्विड दवाइयां बरामद की।

इन्हें अलग-अगल कंपनियों के लेबल लगा कर पैक किया हुआ था।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »