
क्या नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे?
दिल्ली में दूसरी बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। जिसमें अखिलेश यादव,
अभिषेक बनर्जी, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव जैसे नेता जुटे। इस मीटिंग में मोदी विरोधी अलायंस
यही चर्चा करता रहा कि क्या अभी भी कोई रास्ता है जिससे मोदी को रोका जा सके। राहुल गांधी,
अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे के चेहरे बता रहे हैं कि मोदी को रोकने के लिए कोई गेम प्लानिंग
की गई है। शरद पवार, ममता बनर्जी, स्टालिन के साथ भी ये सारे लोग भले ही मिलकर भी मोदी को
हरा नहीं पाए। लेकिन मंद मंद मुस्कुराते नजर आए। चुनावी नतीजों की बाद इंडिया गठबंधन के पार्टनर
मिले और उन्हें शपथ लेने से रोकने वाला प्लान रेडी करते रहे। तेजस्वी ने कहा कि मोदी फैक्टर खत्म हो
गया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ लोगों ने जाकर ईवीएम का बटन दबाया है।
मोदी की शपथ रोकने की क्या प्लानिंग राहुल ने कर ली
कुल मिलाकर इंडिया अलायंस की कोशिशे यहीं है कि सारे तंत्र लगा कर, समीकरण बिठा कर किसी भी
तरह मोदी को पीएम बनने से रोक दिया जाए। इसके लिए राहुल किसी भी हद तक जा सकते हैं। 99 सीटें
जीतने के बाद राहुल की बातों का वजन बढ़ गया है। चेहरे पर रौनक बढ़ गई है। लेकिन कांग्रेस के खिलखिलाते
चेहरे की असल वजह उसके द्वारा जीती 99 सीटें नहीं है। राहुल और राहुल की पार्टी इस बात से खुश हैं कि
मोदी 272 तक नहीं पहुंच पाए। कांग्रेस इसी बात से खुश है कि मोदी अपने दम पर बहुमत नहीं ला पाए।