मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत के सौदागर

मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत के सौदागर
मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत के सौदागर
शिवराज ने कहा कि द्रौपदी के अपमान पर महाभारत हो गया था और कौरवों का विनाश हो गया था।
सीता माता के अपमान पर रावण का खात्मा हो गया था। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों का अपमान
करने वाली झामुमो और कांग्रेस के पाप की लंका को भाजपा के कार्यकर्ता राख कर देंगे।झारखंड
चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। भाजपा राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इन सबके
बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और जेएमएम पर बड़ा वार
किया है। आज झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के
समर्थन में आयोजित नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने जनता से भाजपा
को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर वार किया।

मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत के सौदागर

शिवराज ने कहा कि द्रौपदी के अपमान पर महाभारत हो गया था और कौरवों का विनाश हो

गया था। सीता माता के अपमान पर रावण का खात्मा हो गया था। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों

का अपमान करने वाली झामुमो और कांग्रेस के पाप की लंका को भाजपा के कार्यकर्ता राख

कर देंगे। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने

वाले नफरत के सौदागर हैं। ये रोज मां, बहन और बेटियों का अपमान करते हैं।भाजपा नेता ने

कहा कि कुंभकर्ण 6 महीने सोता था और 6 महीने जागता था। जब जगता था तो केवल खाते

ही रहता था, लेकिन ये JMM और कांग्रेस के कुंभकर्ण तो 12 महीने ही खाते रहते हैं। उन्होंने

कहा कि आज भारत माता पुकार रही हैं कि झारखंड की माटी को JMM की बेईमान सरकार

से बचाओ। जामताड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि मैं जामताड़ा

की जनता को संदेश देना चाहता हूं कि यहां जो विकास अधूरा है उसे हम पूरा करेंगे और इरफान

अंसारी के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे जो इतने सालों से दबा हुआ था। आने वाले दिनों

में जामताड़ा विधानसभा का विकास होगा। यहां की स्थिति से मैं वाकिफ हूं। जनता मुझे

प्यार और सम्मान दे रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »