युवराज सिंह ने दी प्रखर चतुर्वेदी को बधाई, कहा- रिकॉर्ड तो होते ही हैं टूटने के लिए

प्रखर चतुर्वेदी को युवराज सिंह ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रखर चतुर्वेदी को

उनका रिकॉर्ड तोड़ने की बधाई दी है। युवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि

भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

इसके अवाला युवराज सिंह ने लिखा कि मैं बहुत खुश ही कि मेरा रिकॉर्ड टूटा।

कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल मैच में

कर्नाटक के प्रखर चतुर्वेदी ने नाबाद 404 रन की पारी खेली।

प्रखर ने 638 गेंद का सामना करते हुए 46 चौके और 3 छक्के लगाए।

प्रखर चतुर्वेदी ने युवराज सिंह के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

युवराज ने 1999 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेलते हुए

बिहार के खिलाफ 358 रन की मैराथन पारी खेली थी।वराज सिंह ने प्रखर को दी बधाई

अपना रिकॉर्ड टूटने पर युवराज सिंह ने प्रखर चतुर्वेदी को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह देखकर बहुत खुशी हुई! रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं और मुझे भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में देखकर खुशी हो रही है।”

एमएस धोनी की टीम के खिलाफ किया था कमाल

बता दें कि भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 1999 में

पंजाब के लिए खेलते हुए बिहार के खिलाफ 358 रन की पारी खेली थी।

बिहार की टीम में तब महेंद्र सिंह धोनी भी खेले थे

भारत की प्रमुख अंडर-19 घरेलू इवेंट में सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर का रिकॉर्ड

विजय जोल के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने महाराष्‍ट्र की तरफ से असम के खिलाफ 451* रन बनाए थे।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 25 साल पहले यानी

1999 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेलते हुए

बिहार के खिलाफ 358 रन की मैराथन पारी खेली थी।

उस समय महेंद्र सिंह धोनी बिहार टीम का हिस्‍सा थे।

अब एक युवा बल्‍लेबाज ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है।

इस बल्‍लेबाज ने अपनी पारी से इतिहास रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »