
राजभवन में हिंसा के पीड़ितों के प्रवेश पर क्यों लगाई रोक
इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल
से हमने पीड़ितों (पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित) के साथ मुलाकात
के लिए समय मांगा था, उन्होंने कल हमें समय भी दिया था लेकिन आज ममता बनर्जी की
पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। मुझे लगता है कि आपातकाल के
समय भी ऐसा नहीं किया गया था। मुझे यहां 1 घंटे से रोका गया है। मैंने 1 घंटे इंतजार किया,
राज्यपाल के ओएसडी को संदेश भेजा। मेरे पास राज्यपाल का लिखित में अनुमोदन है, हमने
यहां कोई प्रदर्शन नहीं किया है जो हमें यहां ऐसे रोका जाए।