
जयपुर में गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुरक्षा बल सतर्क हैं
और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर किसी भी स्थिति से
निपटने के लिए सभी जिलों में सभी इंतजाम किए गए हैं।राजस्थान के
सीमावर्ती जिलों में हालात सोमवार को सामान्य होते नजर आए जहां
आम जनजीवन हमेशा की तरह शुरू हुआ। पाकिस्तान के साथ तनाव
के बीच इन इलाकों में रविवार की रात भी ब्लैकआउट में गुजरी।हालांकि
सोमवार सुबह से हालात सामान्य होते नजर आए और लोग आम दिनों की
तरह अपनी दिनचर्या में व्यस्त दिखे। इलाके के प्रमुख शहरों व कस्बों में
सुबह सवेरे चाय की थड़ियों और दुकानों पर लोगों की भीड़ रही और वे हमेशा
की तरह बातचीत करते दिखे।सीमावर्ती जैसलमेर के निवासी जालम सिंह ने
कहा, अब हालात सामान्य हो गए हैं। पिछली रात शांतिपूर्ण रही। उल्लेखनीय है
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में हालात सामान्य होने लगे
कि रविवार रात बाड़मेर में ब्लैकआउट के तुरंत बाद प्रशासन ने ड्रोन आने की
गतिविधियां दर्ज होने का अलर्ट जारी किया। लोगों से अपने घरों में रहने को
कहा गया।हालांकि किसी तरह के विस्फोट की आवाज नहीं सुनी गई और जिला
प्रशासन ने कुछ समय बाद सेना द्वारा ड्रोन को मार गिराए जाने संबंधी एक
सोशल मीडिया पोस्ट का खंडन किया।सीमावर्ती जिलों में रविवार रात ब्लैकआउट
का समय अलग-अलग जिलों में अलग-अलग रहा। जैसलमेर में शाम 7:30 बजे
से सुबह 6 बजे तक, बीकानेर में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक, गंगानगर में शाम
7 बजे से सूर्योदय तक और बाड़मेर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहा।
जोधपुर में ब्लैकआउट नहीं हुआ।एहतियात के तौर पर सीमावर्ती इलाकों में स्कूल
कॉलेज और कोचिंग सेंटर सोमवार को बंद रहेंगे। जयपुर में गृह विभाग के एक
अधिकारी ने बताया, सुरक्षा बल सतर्क हैं और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के
मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी जिलों में सभी इंतजाम किए
गए हैंप्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा
की फीड से प्रकाशित की गयी है।