लोस में अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी पर तारांकित प्रश्न रहस्यमय तरीके से वापस लिये गये: कांग्रेस

लोस में अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी पर तारांकित प्रश्न रहस्यमय तरीके से वापस लिये गये: कांग्रेस
लोस में अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी पर तारांकित प्रश्न रहस्यमय तरीके से वापस लिये गये: कांग्रेस
कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी
पर लोकसभा में सबसे पहला तारांकित प्रश्न
जो सत्तारूढ़ पार्टी के दो सांसदों के नाम पर सूचीबद्ध था
‘‘चमत्कारिक रूप से गायब हो गया।
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी
पर लोकसभा में भाजपा के दो सांसदों के नाम से पूछे गए
तारांकित प्रश्न को बिना किसी स्पष्टीकरण के ‘‘अंतिम समय
पर ‘‘रहस्यमय तरीके से वापस ले लिया गया’’।

यह प्रश्न, जो अंडमान और अरब सागर में अपतटीय खनन के लिए

बोली लगाने से संबंधित था, ओडिशा से भाजपा के दो सांसदों अपराजिता सारंगी

और बलभद्र माझी की ओर से आया था।

लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रसारित प्रश्न सूची में बाद में जोड़ा गया

एक ‘‘शुद्धिपत्र’’ कहता है कि ‘‘प्रश्न दोनों सदस्यों द्वारा वापस ले लिया गया था।

‘‘क्या खनन मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि: (क)
अरब और अंडमान सागर में नीलाम किए गए।

लोस में अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी पर तारांकित प्रश्न रहस्यमय तरीके से वापस लिये गये: कांग्रेस

13 अपतटीय खनन ब्लॉकों में से प्रत्येक के लिए प्राप्त बोलियों की कुल संख्या कितनी है
तथा इस प्रयोजन के लिए कितने बोलीदाताओं को चुना गया है?

कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी

पर लोकसभा में सबसे पहला तारांकित प्रश्न, जो सत्तारूढ़ पार्टी के दो सांसदों के नाम पर सूचीबद्ध था

‘‘चमत्कारिक रूप से गायब हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लगातार इस मुद्दे को उठाया है

– पर्यावरणीय खतरे, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव आकलन का अभाव,

और अपारदर्शी नीलामी प्रक्रिया।

मैंने पिछले सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इसे उठाया था

और कई सांसदों ने इसे कई अवसरों पर उठाया है और हम इस सत्र में भी प्रश्न प्रस्तुत कर रहे हैं।

वेणुगोपाल ने दावा किया, ‘‘आज हम उम्मीद कर रहे थे

कि सरकार कुछ स्पष्टता और जवाबदेही पेश करेगी।

लेकिन हैरानी की बात है कि प्रश्नों की सूची सार्वजनिक रूप से अपलोड करने के बाद

बिना किसी स्पष्टीकरण के अंतिम समय में रहस्यमय तरीके से प्रश्न को वापस ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »