विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा

 

विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा
विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा
दिल्ली के कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक
टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, बिधूड़ी ने प्रचार के दौरान कहा कि अगर वह जीतते हैं तो
अपनी निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह चिकना बना देंगे। बिधूड़ी की इस टिप्पणी
पर कांग्रेस भड़क गयी है।दिल्ली के कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से
अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर
विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, बिधूड़ी ने प्रचार के दौरान कहा कि अगर वह जीतते हैं तो अपनी निर्वाचन
क्षेत्र की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह चिकना बना देंगे। बिधूड़ी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क
गयी है।कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बिधूड़ी की टिप्पणी पर भाजपा को घेरते हुए पार्टी को ‘महिला विरोधी
पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी जी के संदर्भ में दिया गया बयान बेहद शर्मनाक
है। ये भाजपा का असली चेहरा है।’ श्रीनेत ने पीएम मोदी को इस महिला विरोधी भाषा और सोच जनक बताया।
उन्होंने कहा, ‘इस महिला विरोधी भाषा और सोच के जनक खुद पीएम मोदी हैं, जो ‘मंगलसूत्र’ और ‘मुजरा’
जैसे शब्द बोलते हैं। इस घटिया सोच के लिए माफी मांगनी चाहिए।’

कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी बिधूड़ी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘कालका जी के भाजपा उम्मीदवार

रमेश बिधूड़ी की भाषा ने महिलाओं के प्रति उनकी सोच और उनके चरित्र को उजागर कर दिया है। मैं कालका जी

के लोगों से पूछना चाहती हूं कि क्या आप ऐसा जनप्रतिनिधि चाहते हैं, जो हमारी मां-बहन-बेटियों के लिए

अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करता है? हम जानना चाहते हैं- रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की क्या राय है? क्या भाजपा रमेश बिधूड़ी को कुछ कहेगी या फिर वे हमेशा की तरह

महिलाओं का अपमान होता देखते रहेंगे? हम इस बयान का पुरजोर विरोध करते हैं। भाजपा को इसके लिए

माफी मांगनी चाहिए।’बिधूड़ी की टिप्पणी की आम आदमी पार्टी ने भी तीखी आलोचना की है। आप के

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘यह भाजपा के उम्मीदवार हैं, उनकी भाषा सुनिए। यह भाजपा

का महिलाओं के प्रति सम्मान है। क्या ऐसे नेताओं के हाथों में दिल्ली की महिलाओं का सम्मान सुरक्षित

है?’विवाद खड़ा होने के बाद बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी है। उन्होंने इंडिया टुडे टीवी से कहा कि

अगर आज उन्हें (कांग्रेस को) इस बयान से दुख होता है, तो हेमा जी को क्या? वह एक प्रसिद्ध नायिका रही

हैं और उन्होंने फिल्मों के माध्यम से भारत का नाम रोशन किया है। अगर लालू के बयान गलत हैं, तो मेरा

बयान भी गलत होगा। क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? जीवन में उपलब्धियों के मामले में हेमा मालिनी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »