हो रहा है। जिसमें वह चोट के निशान दिखा रही है। सीमा के चेहरे पर चोट के निशान हैं।
उन्होंने अपने पति सचिन पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि स्थानीय पुलिस से
पूछताछ करने पर कुछ और ही खुलासा हुआ है।पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर
(Pak Woman Seema Haider) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह चोट
के निशान दिखा रही है। सीमा के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्होंने अपने पति सचिन
पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि स्थानीय पुलिस से पूछताछ करने पर कुछ
और ही खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित
किया गया है। पुलिस के अनुसार, फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया
गया है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी महिला सीमा के साथ उसके पति सचिन
हैदर ने मारपीट की। जांच के दौरान पता चला है कि यह वीडियो फर्जी है आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस (एआई, AI) के जरिए इसको बनाया गया है। स्थानीय पुलिस की पूछताछ
में सीमा हैदर ने किसी भी तरह की मारपीट होने से मना किया है।
पिछले महीने पाकिस्तानी पति ने भारत अदालत का किया रुख
पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने मार्च माह में एक भारतीय वकील मोमिन मलिक के जरिए शहर की एक
अदालत का रुख किया, जिसमें सीमा और उनके साथी सचिन मीना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। मलिक ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के
तहत आवेदन दायर किया, जो मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश देने की अनुमति देता है।
सीमा हैदर को किसने पीटा VIDEO में दिख रहे चेहरे पर चोट के निशान
कराची की रहने वाली सीमा पिछले साल अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा में किराने की दुकान चलाने
वाले सचिन के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में घुस आई थी। दोनों ने दावा किया कि PUBG
खेलने के दौरान उनकी मुलाकात हुई और प्यार हो गया। दोनों का दावा है कि पिछली मुलाकात के
दौरान उन्होंने काठमांडू में शादी कर ली थी। मोमिन ने आरोप लगाया कि सीमा ने गुलाम हैदर से
तलाक नहीं लिया है और सचिन से उसकी शादी वैध नहीं है।
