सुबह खाली पेट चीकू खाने के हैं ढेरों फायदे

 

सुबह के समय खाली पेट चीकू (Chikoo) खाने के अनेकों चमत्कारी फायदे हैं। इसे खाली पेट खाना न सिर्फ

दिमाग, बल्कि पेट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं ये हड्डियों को मजबूत बनाए

रखने के साथ-साथ इम्युनिटी बूस्ट करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और मोटापे की समस्या से भी छुटकारा

दिलाने में मदद करता है।पोषक तत्वों से भरपूर Chikoo खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी

काफी गुणकारी होता है। चीकू में प्रोटीन विटामिन सी विटामिन बी विटामिन ई फाइबरकैल्शियम पोटेशियम

मैग्निशियम और मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे नियमित खाने से दिल-दिमाग सभी दुरुस्त

होते हैं। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट चीकू खाने के कुछ फायदे- चीकू प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन

बी, विटामिन ई, फाइबर,कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्निशियम और मिनिरल्स से भरपूर होता है। इतना ही

नहीं इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है।

पाचन तंत्र मजबूत बनाए

चीकू में पाया जाने वाले फाइबर लेक्सेटिव के रूप में काम करता है, जिसकी वजह से पाचन

क्रिया में आसानी होती है 

हड्डियां मजबूत बनाएं

कैल्शियम और बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर चीकू खाली पेट खाने से

हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं बच्चों के विकास में भी सहायक होता है।

इम्युनिटी बढ़ाए

एंटीऑक्सीडेंट युक्त होने और विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होने

की वजह से ये बनाए रखने में मदद करता है।

वेट लॉस करने में मदद करता है

ये मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही लेक्जेटिव

फाइबर से भरपूर चीकू के दो से तीन मात्रा में डेली खाली पेट खाने से वेट लॉस करने में भी बहुत आसानी होती है।

ब्लड प्रेशर मेंटेन रखे

पोटेशियम और मैग्निशियम से भरपूर चीकू ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है और

इस तरह ये ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा कम करें

एंटीकैंसर गुण से भरपूर चीकू कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को कम करता है। यह ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को

बढ़ने से रोकता है। इतना ही नहीं इसके फूल के अर्क भी काफी फायदेमंद होते हैं।

सुबह खाली पेट चीकू खाने के हैं ढेरों फायदे

विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चीकू गर्भ में पल रहे बच्चे के सही विकास में

सहायक होता है, इसलिए इसे प्रेग्नेंट महिला को जरूर खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »